रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

---Advertisement---

रॉबर्ट्सगंज /सोनभद्र पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* व क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा *मु0अ0सं0 743/2026, धारा 109(1), 191(2), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस* से सम्बन्धित 03 नफर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण व कृत कार्यवाही*
दिनांक 04.09.2026 को ग्राम करौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र में वादी पक्ष के साथ गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने की घटना के सम्बन्ध में दिनांक 05.09.2026 को थाना रॉबर्ट्सगंज पर उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी।

इसी क्रम में मुखबिर खास की सूचना पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा *बढ़ौली से धर्मशाला की तरफ ओवरब्रिज के नीचे* दबिश देकर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्तों को दिनांक 20.09.2026 को समय करीब 10:35 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
1. बनवारी पुत्र स्व0 बैजू, उम्र करीब 65 वर्ष, निवासी ग्राम करौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
2. निशा पत्नी रामवृक्ष, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम करौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
3. शीला पत्नी आनन्द, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम करौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 बृजेश सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 हेमन्त बारी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 विष्णु शंकर उपाध्याय, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
4. म0हे0का0 चन्द्रकला, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now