सेवा संकल्प अभियान के तहत मधुपुर, ककराही, करमा में नुक्कड़ नाटक से दिखाया गया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का सेवा सफर

---Advertisement---

सेवा संकल्प अभियान के तहत मधुपुर, ककराही, करमा में नुक्कड़ नाटक से दिखाया गया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का सेवा सफर

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों एवं जनकल्याणकारी प्रयासों का किया गया जीवंत प्रस्तुतीकरण

बड़ी संख्या में जनमानस ने देखा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा कार्यों पर आधारित नुक्कड़ नाटक

सोनभद्र, 20 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज मधुपुर, ककराही, करमा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के सेवा काल तथा इस दौरान किए गए विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों एवं विकासपरक प्रयासों को प्रभावी एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया।

नुक्कड़ नाटक के कलाकारों द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा सफर से जुड़े विभिन्न पहलुओं को संवाद, अभिनय एवं मंचन के माध्यम से जीवंत रूप प्रदान किया गया। कलाकारों ने जनसेवा, विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को सरल एवं प्रभावशाली तरीके से आमजन के समक्ष प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनमानस एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। लोगों ने उत्साहपूर्वक नुक्कड़ नाटक का अवलोकन किया तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों से संबंधित प्रस्तुति को देखा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम जनसामान्य तक सेवा एवं जनकल्याण के संदेश को पहुंचाने की दिशा में प्रभावी पहल रहा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now