संत गणिनाथ गोविंद महाराज की जयंती पर जुटा मद्धेशिया हलवाई समाज

---Advertisement---

 

कोन संवाददाता(जयदीप गुप्ता)। रामलीला मैदान में शनिवार को संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज का सातवां पूजनोत्सव एवं जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मद्धेशिया हलवाई समाज के लोगों ने संत गणिनाथ महाराज का विधिवत पूजन-अर्चन कर समाज की एकजुटता और उत्थान का संकल्प लिया। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान छोटी बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार ने कहा कि जिस तरह सतयुग और द्वापर युग में भगवान के अवतार हुए, उसी तरह कलियुग में योगी और मोदी जैसे महापुरुषों का अवतार हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन में अपनी बात मजबूती से रखने की ताकत होती है। मद्धेशिया हलवाई समाज को आगे बढ़ाने के लिए सबसे पहले बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने की जरूरत है। बच्चों को शिक्षा के साथ ही नशे से दूर रखना भी समाज की जिम्मेदारी है।
विशिष्ट अतिथि दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाना है तो अपने बच्चों को खूब पढ़ाएं और उन्हें नशे से दूर रखें। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि जिस तरह लोग अपने बच्चों की देखभाल और परवरिश करते हैं, उसी तरह पौधे लगाने के बाद उनकी भी नियमित देखभाल करें। इससे आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिल सकेगा।
समारोह में छोटी बच्चियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों को खूब आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने संत गणिनाथ महाराज के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में शिक्षा, एकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
इस मौके पर राजकुमार, बैजनाथ, रवि गुप्ता, अशोक निराला और शोभनाथ ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने समाज के बच्चों को शिक्षित करने, युवाओं को नशे से बचाने और समाज को संगठित करने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम के आयोजक राजू बाबा, दिलीप कुमार,नंदकिशोर, राकेश कुमार, विनोद कुमार, प्रदीप गुप्ता और सत्यनारायण गुप्ता समेत बड़ी संख्या में मद्धेशिया हलवाई समाज के लोग मौजूद रहे। पूजनोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने संत गणिनाथ महाराज का पूजन कर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now