पिकअप सहित कुल ₹8.50 लाख की सामग्री जप्त
इस्त. क्र. 01/2026 | धारा 106 बीएनएसएस
बिना नंबर की पिकअप से ₹50 हजार कीमत के लोहे के पाइप एवं एंगल बरामद
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के.एम. शियाज (भापुसे), पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन में जिले में कोयला, कबाड़ एवं डीजल की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गोरबी चौकी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी मोरवा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मोरवा निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह एवं चौकी प्रभारी गोरबी उप निरीक्षक शीतला यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 18.09.2026 को गोरबी तिराहा में बिना नंबर की पिकअप वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 35 नग लोहे के पाइप एवं 07 नग लोहे के एंगल, अनुमानित कीमत लगभग ₹50,000, पाए गए। वाहन की अनुमानित कीमत ₹8,00,000 है। इस प्रकार वाहन एवं सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹8,50,000 है।
वाहन चालक रिशु कुमार भारती पिता अवध कुमार भारती, उम्र 20 वर्ष, निवासी चटका चंदपुर, थाना मोरवा, जिला सिंगरौली द्वारा उक्त लोहे की सामग्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर ई-साक्ष्य के माध्यम से वीडियोग्राफी कराते हुए विधिवत जप्ती की कार्रवाई की गई।
आरोपी चालक को धारा 35(क) बीएनएसएस के तहत नोटिस तामील कराया गया तथा जप्त वाहन एवं सामग्री को सुरक्षार्थ चौकी परिसर में खड़ा कराया गया। वापसी पर इस्त. क्र. 01/2026 धारा 106 बीएनएसएस कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया है।
सराहनीय योगदान
उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक शीतला यादव, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र रावत, सहायक उप निरीक्षक पिन्टू राय, प्रधान आरक्षक त्रिवेणी तिवारी एवं आरक्षक नरेन्द्र सिंह परमार का सराहनीय योगदान रहा।

