भूसी की आड़ में तस्करी कर ले जाई जा रही 4297 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामदपलटे ट्रक से 277 पेटियों एवं 100 प्लास्टिक बोरियों में कुल 15,680 बोतल अवैध शराब बरामद

---Advertisement---

“ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना दुद्धी पुलिस को मिली बड़ी सफलता
भूसी की आड़ में तस्करी कर ले जाई जा रही 4297 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
पलटे ट्रक से 277 पेटियों एवं 100 प्लास्टिक बोरियों में कुल 15,680 बोतल अवैध शराब बरामद
ट्रक सहित बरामद शराब की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹64 लाख

  पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में *"ऑपरेशन शुद्धि"* के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन *श्री ऋषभ रुणवाल* एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री विनय प्रभाकर साहनी* के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।।

आज दिनांक 20.09.2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह मय पुलिस बल के साथ म्योरपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि रजखड़ घाटी में हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर ढलान मोड़ के पास एक ट्रक संख्या JK05G3831 अनियंत्रित होकर पलट गया है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर ट्रक पलटा हुआ पाया गया, जिसमें भूसी की आड़ में पेटियों में छिपाकर रखी गई अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। ट्रक के आसपास चालक एवं अन्य व्यक्तियों की तलाश की गई, लेकिन कोई मौजूद नहीं मिला।

पुलिस द्वारा ट्रक की तलाशी लेने पर 277 पेटियों एवं 100 प्लास्टिक की बोरियों में कुल 15,680 बोतल, कुल 4297 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब तथा 01 अदद मोबाइल फोन बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0 265/2026 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस एवं धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

बरामदगी का विवरण

  • 01 अदद ट्रक संख्या JK05G3831।
  • 277 पेटियों एवं 100 प्लास्टिक बोरियों में 15,680 बोतल में कुल 4297 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब।
  • 01 अदद मोबाइल फोन।

कुल अनुमानित कीमत — करीब ₹64 लाख।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
  2. व0उ0नि0 श्री संजय सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
  3. उ0नि0 श्री हरिकेश राम, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
  4. हे0का0 श्री सर्वेश सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
  5. का0 श्री सुनील सरोज, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
  6. का0 श्री जसवंत सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now