चील्ह पुलिस द्वारा मोबाइल छिनैती की घटना से सम्बन्धित 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 04 अदद एंड्रायड मोबाइल फोन, अवैध तमंचा व कारतूस सहित घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद —*

---Advertisement---

मीरजापुर चील्ह पुलिस द्वारा मोबाइल छिनैती की घटना से सम्बन्धित 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 04 अदद एंड्रायड मोबाइल फोन, अवैध तमंचा व कारतूस सहित घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद —*
थाना चील्ह, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः19.09.2026 को वादी सर्वेश कुमार पुत्र सुरेन्द्र बहादुर ग्राम कमासिन थाना चील्ह जनपद मीरजापुर द्वारा अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात के विरूद्ध श्रीपट्टी चौराहे के पास से वादी से मोबाइल छीन कर भाग जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना चील्ह पर मु0अ0सं0-205/2026 धारा 304(2)बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना के सफल अनवारण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक चील्ह को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चील्ह पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते हुए अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः20.09.2026 को उप निरीक्षक संजय सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर हनुमान नगर चौराहा महन्थ सिंह के बगीचे के पास से अपाचे मोटरसाइकिल सवार 02 अभियुक्तों 1.आकाश यादव उर्फ कुनकुन पुत्र रघुनन्दन निवासी महड़ौरा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर व 2.लवकुश यादव पुत्र लक्ष्मी नारायण यादव निवासी महड़ौरा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 04 अदद एंड्रायड मोबाइल फोन, 01 अदद आधार कार्ड तथा अभियुक्त आकाश यादव उपरोक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, जामा तलाशी से ₹ 410/- नगद बरामद हुआ । थाना चील्ह पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे उपरोक्त बरामद मोबाइल फोनों को कुछ दिन पूर्व मीरजापुर शहर व आसपास से चलते फिरते अन्जान लोगों के मोबाइल पर बात करने के दौरान झपट्टा मारकर छीन लिए थे जिसे सस्ते दामों में राहगीर व अपरिचित व्यक्तियों को अपनी मजबूरी बताकर औने पौने दामो में बेच देते है और जो पैसे मिलते है उसे आपस में बांट लेते है ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त गण—*
1.आकाश यादव उर्फ कुनकुन पुत्र रघुनन्दन निवासी महड़ौरा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र करीब- 24 वर्ष।
2.लवकुश यादव पुत्र लक्ष्मी नारायण यादव निवासी महड़ौरा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-19 वर्ष।
*विवरण बरामदगी —*
04 अदद एंड्रायड मोबाइल फोन व एक अदद आधार कार्ड ।
01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट ।
जामा तलाशी से ₹ 410/- नगद ।
*पंजीकृत अभियोग —*
मु0अ0सं0-205/2026 धारा 304(2),317(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम थाना चील्ह जनपद मीरजापुर ।
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय —*
हनुमान नगर चौराहा महन्थ सिंह के बगीचे के पास से, आज दिनांक 20.09.2026 को समय 05:11 बजे ।
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —*
उपनिरीक्षक संजय सिंह, थाना चील्ह, मीरजापुर ।
मुख्य आरक्षी शैलेन्द्र सिंह व आरक्षी अशोक कुमार, मो0अल्ताफ व धीरेन्द्र कुमार ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now