सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। आज रविवार को दोपहर बाद आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महुली निवासी एक किसान की मौत हो गई । इसके बाद उसके परिजनों में कोहराम बज गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली निवासी 35 वर्षीय ओम प्रकाश शर्मा पुत्र चंद्रमणि शर्मा की आज रविवार दोपहर बाद को अपने खेत की ओर जा रहा था की तभी अचानक मौसम खराब होने के कारण वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर विंढमगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा तैयार करने के बाद शव को अपने कब्जे में अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी।
परिजनों ने बताया कि ओम प्रकाश शर्मा अपने चार भाइयों में सबसे छोटे थे और खेती करके अपना एवं परिवार का गुजारा चलाते थे। उनके परिवार में तीन पुत्र और एक पुत्री हैं, जो सभी अविवाहित हैं। परिवार में उनकी अचानक हुई मौत से परिजनों सहित गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

