अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र ।बारावफात पर्व के मद्देनजर स्थानीय थाना परिसर में ओबरा एसडीएम राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में एसडीएम ने लोगों से सहयोग की अपील के साथ कहा कि पर्व दिलों को जोड़ने का काम करते हैं। इसलिए हम सभी को मिलजुल कर एवं आपसी भाई -चारा सौहार्द के साथ हंसी-खुशी से मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जुलूस पूर्व से निर्धारित परंपरागत मार्गों से ही निकाला जाए एवं किसी नई परंपरा की शुरूआत नहीं होनी चाहिए। साथ ही कहा कि आप सभी लोग भी असमाजिक तत्वों पर नजर रखे तथा ऐसे लोगो द्वारा किसी भी गड़बड़ी की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे। बैठक में पूर्व से चले आ रहे मार्गो द्वारा ही जुलूस निकाले जाने की बात कही गई। इस मौके पे थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत, पंचायत प्रतिनिधि उस्मान अली, संजय जैन,प्रदीप अग्रवाल,जीतू भाई, महफूज आरिफ,जहांगीर खांन, रामनारायण पांडेय,लिपिक अंकित पांडेय,मंसूर खान अन्य लोग मौजूद रहें।
बारावफात को लेकर थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, October 8, 2022 4:07 PM
---Advertisement---

