अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। शारदीय नवरात्र की समाप्ति के पश्चात आदिशक्ति स्वरुपा मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन हुआ। दुर्गा पूजा पंडालों में सप्तमी तिथि से चल रही पूजा समाप्त होने के बाद भक्त नम आंखों से मइया की मूर्ति का विसर्जन किये। नगर के सभी पूजा कमेटियों के लोगो के द्वारा हाइडिल कालोनी स्थित तालाब में मूर्ति विसर्जन किया गया। महिलाओं ने मां को सिंदूर लगाकर सुहाग की रक्षा की कामना की। इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर ढाकी वादन में नृत्य करके मइया को रिझाया। इसके बाद विसर्जन यात्रा निकाली गई। डीजे के साथ अबीर-गुलाल लगाकर मां का जयकारा लगाते हुए भक्तगण आदिशक्ति मां की मूर्तियों का तालाब मे विसर्जन किया गया।

विसर्जन स्थल पर भक्तो के लिए नगर पंचायत के द्वारा लाइटिंग, टेंट, कुर्सी व निःशुल्क चाय की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत अपनी पूरी टीम के साथ चाक-चौबंद नजर आये।

