सेराजुल होदा,
दुद्धी सोनभद्र | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरडीहा में बीती 15 व 16 सितंबर की रात को घर के बाहर चारपाई पर सो रहे अधेड़ व्यक्ति को दूसरी पत्नी के कलयुगी पुत्र ने, जो जमीन जायदाद के बंटवारे को लेकर नाराज था उसने मौका देख कर अपने अधेड़ उम्र पिता के ऊपर पेट्रोल डालकर जिन्दा जलाने का प्रयास किया | जब अधेड़ को जलने का आभास हुआहै तो वह अपना बचाओ कर शोर मचाया | शोरगुल सुनकर परिजनों ने उसे आनन-फानन में निजी वाहन से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाकर भर्ती कराया |
यहां पर अधेड़ के पीछे का ज्यादा हिस्सा जल जाने के कारण चिकित्सक ने पुलिस को सूचना देते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया वहीं अस्पताल में मौके पर पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुँच कर उस व्यक्ति से आग लगने की घटना का जानकारी लेकर करवाई करने आश्वासन दिया |
कलयुगी पुत्र ने नींद में सो रहे पिता को पेट्रोल छिड़क कर जलाया , परिजनों ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, September 17, 2022 1:19 AM
---Advertisement---

