Sonbhadra:मारवाड़ी महिला मंच ने शोक सभा कर जलाया कैंडल

By:

On: Friday, August 23, 2024 3:42 PM

---Advertisement---

सोनभद्र। स्वर्ण जयंती चौराहे पर मारवाड़ी सोन महिला मंच, महिला मंडल एवं मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वाधान में कोलकाता की डॉक्टर बहन डॉक्टर मौमिता देवनाथ के साथ हुए दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में कैंडल जलाकर शोक व्यक्त किया गया एवं श्रद्धांजलि दी गई।

मारवाड़ी महिला मंच के अध्यक्षा प्रतिभा कनोडिया ने कहा कि डॉक्टर हमारी जान बचाते हैं और उन्हें भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। कोलकाता में जो दुष्कर्म हुआ वह बहुत ही निंदनीय है हमें इस प्रकार के अपराधों को रोकने के लिए नए कानून लाने होंगे और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलानी होगी।

इस दौरान महिला मंडल की अध्यक्षा अनीता थर्ड, मारवाड़ी महिला मंच की अध्यक्षा प्रतिभा कनोडिया, सचिव रितु जालान,कोषाध्यक्ष ज्योति शर्मा,नि वर्तमान अध्यक्षा अंकिता केजरीवाल , चित्रा जालान, शीला जैन, सुचिता खेतानसुनीता सांवरिया, अनीता कनोडिया, पूनम खेतान , एकता केजरीवाल, पूनम केडिया,मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सचिव हिमांशु केजरीवाल, कोषाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, पंकज कनोडिया , रवि केजरीवालआदि मेंबर मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment