राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारिय एवं एन०एच०एम० संविदा कर्मचारियो का विरोध
सोनभद्र। जिला मुख्यालय स्थित सीएमओ कार्यालय परिसर में मंगलवार को अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ एवं संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन देते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया वहीं जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला व विकास गोस्वामी ने बताया कि एन०एच०एम० संविदा कर्मचारियो की मांगो को पूरा न किये जाने पर विरोध में प्रदर्शन किया गया है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ सोनभद्र सम्बद्ध उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ पंजीकरण द्वारा अपने समस्याओं के सम्बन्ध में बीते 12.08. को पत्र के माध्यम से (छायाप्रति संलग्नक) आपको अवगत कराया गया था, परन्तु अभी तक कोई सार्थक पहल न होने के कारण उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियो में काफी रोष व्याप्त है। एन०एच०एम० संविदा कर्मचारियो की प्रमुख मांगे निम्नवत् है-
1. 151 एन०एच०एम० कर्मचारियो के कटे हुए माह जुलाई 2024 के मानदेय को जल्द से जल्द आहरित किया जाये।
2. जिन संविदा एन०एन०एम०, स्टाफ नर्स एवं दन्त चिकित्सको के हुए स्थानान्तरण को तत्काल वापस लिया जाये।
3. सी०एच०ओ० हेतु जारी नवीनतम ए०एम०एस० अटेंडेन्स जो कि भेदभाव पूर्ण एवं दमनकारी है। जिसकक खिलाफ सी०एच०ओ० संघ के प्रदेश नेतृत्त्व के पत्र संख्या 59/सी०एच०ओ० / अपील/2024 के कम में 14.08.2024 से 22.08.2024 तक एन०एम०एस० पर अटेंडेंस न लगाकर विरोध कर रहे है। (छाया प्रति संलग्नक) जिन्हे किसी प्रकार से प्रताणित नही किया जाये।
दो पेज)
4. कर्मचारियो के समस्याओ के निवारण हेतु जिले स्तर पर जल्द से जल्द जी०आर०सी० कमेटी का गठन किया जाय। जिस हेतु मिशन निदेशक का पत्र आपके समक्ष दो बार पूर्व में मेरे द्वारा आपको प्रेषित किया जा चुका है।
5. कर्मचारियो का मानदेय हर महीने 7 तारीख तक आहरित किया जाये। जिस हेतु मिशन निदेशक के द्वारा पत्र जारी किया जा चुका है।
6. एम०डी० एन०एच०एम० के कोविड कर्मचारियों के समायोजन हेतु दिनांक 22.07.2024 और 31. 07.2024 का निर्देश दिये गये हैं लेकिन अभी तक समायोजन नहीं किया गया है।
संगठन की उपरोक्त समस्त जायज मांगो को पूरा नही किये जाने पर विवश होकर मंगलवार को जिले के समस्त स्वास्थ्य इकाई पर कार्यरत संविदा कर्मचारियो द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर धरना करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। अगर उक्त दिवस पर उच्चाधिकारियो द्वारा सहानुभूतिपूर्वक विचार नही किया गया जो संगठन समस्त कार्यों को बन्द करके आगे विरोध प्रदर्शन जारी रखेगा। उपरोक्त विरोध प्रदर्शन के दौरान यदि कोइ विभागीय कार्य प्रभावित होता है तो उक्त हेतु पूर्ण रूप से शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा।इस दौरान शिव सिंह, राजेश, मंदीप, मीरा, अंजलि, सुनीता, वंदना, सोनी, निधि, प्रियंका, आरती, संजना, कौशल्या, राधा, सिंकू, संदीप, अमित, युगवीर, अनुराधा, गोपाल, ललिता, पूजा, अजय, सौरभ, महेश , दिलीप, शिवम, शैलेश, सौरभ, प्रदीप, नेहा केशरी, सुमन, कल्पना, अर्चना, राहुल अजय, पल्लव, रोहित वर्मा, मनोज कुमार सहीत संविदा कर्मी मौजूद रहे ।

