Sonbhadra:स्कूली वाहनों की फिटनेस जाँच के लिए कल खुलेगा एआरटीओ दफ्तर

By:

On: Saturday, August 3, 2024 2:35 PM

---Advertisement---

सोनभद्र। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रशासन/प्रवर्तन धनवीर यादव ने बताया कि स्कूली वाहनों की फिटनेस की जाँच के लिए रविवार को भी कार्यालय खोला जायेगा। स्कूली वाहनों की फिटनेस की जाँच को कैम्प लगाया जायेगा। उन्होंने जिले के सभी स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, वाहन स्वामियों से कहा कि जिन वाहनों की फिटनेस समाप्त है, वह रविवार को वाहन कार्यालय लाकर फिटनेस की जाँच करा लें। वाहनों का भौतिक व तकनीकी निरीक्षण के बाद फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।एआरटीओ ने बताया कि इसके बाद वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। बिना फिटनेस के स्कूल वाहन चलता मिला तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment