Sonbhadra:एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत द्वारा छठ घाट पर किया गया पौधरोपण

By:

On: Sunday, July 28, 2024 4:10 PM

---Advertisement---

धरती पर पैदा होने वाली हर एक वनस्पति है औषधि -उस्मान अली

चोपन। रविवार को नगर पंचायत चोपन के द्वारा छठ घाट पर एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। पौधरोपण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, सभासदगण, कर्मचारीगण, समाजसेवियों तथा गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर विभिन्न प्रकार के प्रजाति के पौधों का रोपण किया। इस दौरान रोपे गए पौधों की सुरक्षा के लिए जाली तथा नियमित अंतराल पर पौधों की स्थिति का अवलोकन करने के लिए एक कर्मचारी नियुक्त किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने संबोधित करते हुए कहा कि धरती पर पैदा होने वाली हर एक वनस्पति औषधि है। वृक्ष है तो जल है,और जल है तो धरती पर जीवन है। इस अभियान के तहत सभी को कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए ताकि आने वाले पीढ़ियों को खुशहाली मिल सके। मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरे देश में करोड़ों की तादात में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौध रोपण किया जा रहा है मैं आप सबसे आह्वान करता हूं कि एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं।सभासदो ने सामूहिक रूप से कहा की माँ के नाम का पेड़ लगाना पर्यावरण की रक्षा का एक सुंदर तरीका है। यह न केवल धरती को हरा-भरा बनाता है, बल्कि हमारी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान को भी दर्शाता है। हर पेड़ जो हम अपनी माँ के नाम पर लगाते हैं, वह हमारे पर्यावरण का प्रहरी बन जाता है। इस मौके पर सभासद दिव्य विकास सिंह, नागेंद्र यादव, सुशील साहनी, अनिकेत रावत, नरेश यादव, अरुण कुमार, लिपिक अंकित पांडेय, अमित सिंह, जीतू सिंह, ज्ञानेंद्र पाठक, मनोज चौबे, रंजित सिंह, राधारमण पांडेय, कुशल सिंह,पिंटू मिश्रा, रामनरेश चौधरी, अनीश अहमद, निशांत सिंघल, पंकज चौधरी, संदीप दोहरे, लक्ष्मण, रामसुंदर, विकास सिंह, अमित शर्मा, रामसुंदर, सूरज, कन्हैया इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment