ब्रेकिंग
घोरावल: घोरावल तहसील क्षेत्र के सिद्धि गांव में नाराज किशोरी पारेषण लाइन पर चढ़ी है। नीचे उतरने का नाम नहीं ले रही है। सूचना पर पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। उससे काफी मिन्नत की जा रही है लेकिन वह नीचे नहीं उतर रही है।
उसका नाम सुलेखा पुत्री बिहारी निवासी सिद्धि बताया जा रहा है। लगभग 5 घंटे से वह पारेषण लाइन पर चढ़ी है। चर्चाओं में है कि मोबाइल एक सप्ताह से उसके पास था, मोबाइल उससे ले लिया गया इससे क्षुब्ध होकर वह चढ़ गई है या और कोई बात है। फिलहाल जोखिम भरे ख़म्भे पर चढ़ने की सही जानकारी नहीं हो पा रही है।

