Sonbhadra:जनरथ/शताब्दी बसों का संचालन रात्रि में शहर राबर्ट्सगंज के बीच से /फ्लाईओवर के नीचे से होना हो सुनिश्चित-आशु

By:

On: Saturday, July 20, 2024 1:40 AM

---Advertisement---

Sonbhadra:

1-मनमाने तरीके से रोडवेज संचालक चंडी होटल पर यात्रियों को छोड़कर चले जाते हैं

2- रात्रि में 12:00 से 4:30 बजे के बीच में आती है बसे

3-कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

आज दिनांक 19-07-2024 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने रोडवेज A.R.M. श्री विश्राम जी को ज्ञापन दिया, जिसमें यह मांग किया कि जनरथ/शताब्दी बस जो राबर्ट्सगंज से होकर रात्रि वापसी में निकलती हैं वह मनमाने रवैया के तहत चंडी होटल पर यात्रियों को उतार देते हैं बहुत बार ऐसा भी होता है कि वहां से रिक्सा/टेंपो नहीं मिल पाते हैं उस स्थिति में बच्चे, बूढ़े, महिलाओं, आम जनमानस को पैदल ही सफर करना पड़ता है, बरसात के दिनों में पानी बरसने पर उनका आना-जाना बहुत ही मुश्किल हो सकता है ,वही जाड़े के समय में ज्यादा कुहरा होने पर सामने दिखता नहीं और कोई भी घटना/ दुर्घटना इन यात्रियों के साथ भी घटित हो सकती है अगर ऐसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा ।आशु दुबे ने कहा कि अगर देखा जाए तो किसी भी मौसम में इस तरीके से रास्ते में ही छोड़ देना सही नहीं है क्योंकि रात्रि के समय में कोई भी घटना घटित हो सकती है और उतनी रात को हर व्यक्ति सक्षम नहीं है कि वह अपने साधन से अपने आवास तक पहुंच सके। यात्रियों द्वारा राबर्ट्सगंज का टिकट लिया जाता है ना की चंडी होटल का। उस टिकट का कुछ हिस्सा जरूरी रोडवेज राबर्ट्सगंज को भी मिलता होगा लेकिन यह बसें मनमाना करती है कई बार रिक्वेस्ट करने पर भी बस के ड्राइवर सहर के अंदर से जाने को तैयार नहीं होते और यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ जाता है । पहले भी इस विषय पर ज्ञापन दिया गया था तो कुछ दिन के लिए बसे शहर के नीचे से गई थी फिर बाद में यह सब मनमाने तरीके से फ्लाई ओवर के ऊपर बाहर से ही निकल जाया करते हैं। रात्रि के समय में सहर की सब दुकान बंद रहती हैं फ्लाई ओवर के नीचे से भी बहुत ज्यादा आवागमन नहीं रहता है बहुत ही आराम से यह बसे शहर के बीच से /फ्लाई ओवर के नीचे से निकल सकती हैं उससे यात्रियों को भी अपने स्थान पर पहुंचने में सुविधा मिलेगी और दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी कम रहेगी। इसी के बाबत रोडवेज A.R.M.से मांग किया गया कि जल्द से जल्द इस पर विचार कर व्यवस्था लागू की जाए । मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में कांग्रेस नेता मनोज मिश्रा, दीपक कोहली, श्रीकांत मिश्रा, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment