Sonbhadra:मोहर्रम के मद्देनजर ताजिए को अंतिम रूप देने में जुटे ताजियादार

By:

On: Tuesday, July 16, 2024 3:20 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:कर्बला के बहत्तर शहीदों की याद में हर साल की तरह इस साल भी मोहर्रम के त्यौहार की तैयारी जोरो शोरो पर है। जहाँ सभी ताजियादार अपने अपने ताजियों को सजाने व संवारने मे लगे हुए हैं। वही अखाड़े वाले भी नए-नए करतब दिखाने की तैयारी में लगे हुए हैं। ढोल ताशों को कसा जा रहा है। घरो मे औरते प्रसाद स्वरूप मलीदा, खीर-पूड़ी, जर्दा-पूड़ी बनाने की तैयारी के साथ साथ नफिल नमाजों व दुवाओ को पढ़ने मे मशगूल है। रात 8 बजे के लगभग सभी ताजिया फातिहाख्वानी के बाद अपने अपने चौक पर बैठेगी। उसके बाद सभी औरत, मर्द व बच्चे घूम घूम कर ताजियों की ज़ियारत करेगे। देर रात साढ़े बारह बजे सभी ताजिया अपने अपने चौक से उठेगी। सबसे पहले पूरब मोहाल से ताजिया उठकर नई मस्जिद पर हमीद नगर की ताजिया से मिलान करेगी। उसके बाद राहुल डॉक्टर होते हुए मेन चौक पर नई बस्ती व ब्रह्म बाबा की ताजियों का मिलान होगा। उसके बाद सबस्टेशन पर रिजवी कटरा, हीरा बाबा व कबीला टोला की ताजियों का मिलान होगा। सभी ताजिया कुआं वाले पार्क मे आकर बैठेगी। फिर वहाँ कुछ देर रुकने के बाद सभी ताज़िया अपने अपने इमाम चौक को प्रस्थान करेगी।

राई व सरसो से बनी ताजिया रहेगी आकर्षण का केंद्र

सोनभद्र: जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाने वाले मोहर्रम की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। ताजियदार तरह-तरह की ताजिया बनाने में मशगूल हो अंतिम रूप देने में जुटे हैं। शहर में शाम होते ही ढोल-ताशे बजने शुरू हो जाते हैं जो देर रात तक बजते रहते हैं।

इसी क्रम में विगत वर्षों की ही तरह इस वर्ष भी नवजवान वारसी कमेटी द्वारा राई व सरसो का ताजिया बनाया जा रहा हैं जो आकर्षण का केंद्र रहेगा। कमेटी के सदर रिज़वान वारसी ने बताया कि “ राई व सरसो से निर्मित ताज़िये को बनाने में 1 माह से ज्यादा का समय लगा है। इस ताज़िये में 40 किलो सरसो 20 किलो फेविकोल, 4 बंडल थर्मोकोल समेत अन्य सामान उपयोग हुआ है। ये ताज़िया 16 जुलाई को 8 बजे आरटीएस क्लब के पीछे वारसी कटरे के पास स्थित इमाम चौक पर बैठाई जाएगी।”

इस ताज़िये को बनाने में कमेटी के साजिद वारसी, फ़िरोज़ वारसी, शेरू अंसारी, अनस अहमद, गुड्डा, रेहान वारसी, हमजा वारसी, साद वारसी, हम्द वारसी, सोनू, समेत अन्य लोगो का मुख्य योगदान रहा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment