सोनभद्र: 15 जुलाई को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर समाजवादी युवजन सभा की बैठक की गई l बैठक की अध्यक्षता समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष बबलू धागर ने किया और संचालन जिला महासचिव रमेश यादव ने किया बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के सांसद श्री छोटेलाल खरवार और समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव उपस्थित थे l बैठक को संबोधित करते हुए सांसद छोटेलाल खरवार एवं पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव और बबलू धागर ने कहा कि समाजवादी पार्टी का ऋण युवा वर्ग होता है l जब-जब चुनाव आता है तो समाजवादी पार्टी का नौजवान हमेशा आगे बढ़कर काम करने का काम करता है l इसी के साथ हर समाज के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में हर समाज के लिए काम करने का काम किया और उनकी लड़ाई लड़ने का काम किया l. बैठक में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और समाजवादी युवजन सभा के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे l
Sonbhadra: समाजवादी युवजन सभा की बैठक संपन्न
---Advertisement---

