Sonbhadra Crime: अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पत्थर से टकराई, बाइक सवार युवक की मौत

By:

On: Sunday, July 14, 2024 3:56 PM

---Advertisement---

घोरावल (सोनभद्र): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भैसवार गांव मे सड़क किनारे पड़े पत्थर से बाइक टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बताया गया कि क्षेत्र के भैसवार गांव के एक पोखरी के पास शनिवार की रात टिंकू कोल 30 वर्ष निवासी भैसवार की बाइक सड़क किनारे गिरे हुए पत्थर से टकरा गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुआ, सिर में गम्भीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। बताया गया कि टिंकू कोल श्रमिक है जोकि सुबह घर से घोरावल काम के लिए गया था।

रात मे बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में पोखरी के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रहे पत्थर से टकरा गई। इस हादसे मे उसे सिर के पास के हिस्से मे गंभीर रूप से चोट लगी। वह बाइक से दब गया और रात भर उसी स्थिति में पड़ा रहा। रविवार की अल सुबह शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों की नजर जब पड़ी तो घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी उसके स्वजन को दी गई और उधर सूचना कोतवाली में दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, चौकी इंचार्ज घोरावल अजय कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। टिंकू की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्वजन में कोहराम मच गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment