सोनभद्र: बभनी थाना क्षेत्र के सड़क टोला में रविवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय के पीछे सिद्धा के पेड़ में 51 वर्षीय व्यक्ति का शव लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।क्षेत्र के डगडउवा टोला निवासी धनुकधारी 51 पुत्र स्वर्गीय हरी घर से शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे कहीं निकला था। जब वह शाम को घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसके काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। तब वे भोजन करने के बाद सो गए। रविवार को सुबह धनुकधारी का शव प्राथमिक विद्यालय सड़क टोला के पीछे सिद्धा के पेड़ में लटकता हुआ मिलने से परिजन परेशान हो गए। लेख परिजनों ने इसकी सूचना बभनी थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर सरफराज खान मौके पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिए। धनुकधारी के फांसी लगाने के कारणो की जानकारी नहीं हो पाई। पुलिस परिजनों से पूछताछ करने में जुटी हुई है
Sonbhadra crime:पेड़ से लटकता मिला अंधेड का शव,जांच में जुटी पुलिस
---Advertisement---

