सोनभद्र:ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 10 स्थित रेलवे कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय श्याम सुंदर पुत्र राम प्रीत की ड्यूटी के दौरान अचानक हालत खराब हो जाने से मौत हो गई। इससे रेलवे कर्मियों में सनसनी फैल गई। मृतक श्याम सुंदर ओबरा डैम रेलवे स्टेशन पर पॉइंटमैन के पद पर कार्यरत थे। वहीं शुक्रवार को श्याम सुंदर की ड्यूटी फफराकुंड रेलवे स्टेशन के पास लगी थी। इसी दौरान वह अपना कार्य कर रहे थे। इसी बीच अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में मौजूद अन्य रेल कर्मी मामले की सूचना परि अगला लेख को देते हुए तत्काल उन्हें चोपन सीएचसी में भर्ती कराए। वही चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक श्याम सुंदर को पहले से ही हार्ट की बीमारी थी। उसका उपचार झारखंड के चिकित्सक से कराया जा रहा था। चोपन सीएचसी के चिकित्सकों ने मेमो भेज कर ओबरा पुलिस को मामले की सूचना दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया
Sonbhadra crime:ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे कर्मचारी की मौत
---Advertisement---

