सोनभद्र :
नगर में पेड़ों की तेजी से हो रही कटाई को मद्दे नज़र रखते हुए नगर से कुछ सामाजिक और जिम्मेदार बहनों ने नगर के अंदर पर्यावरण सुरक्षा हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उसे बचाने हेतु हर वार्ड से सक्रिय बहनों की टीम तैयार की है l आज पर्यावरण सुरक्षा पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ का संदेश देने के लिए कुछ सक्रिय संस्थान की बहनों जिसमें *जागृति योग संस्थान की टीम ,इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की टीम, डेंटल मेडिकल एसोसिएशन* की टीम के द्वारा *green girls* के नाम से ग्रुप तैयार किया गया है जो अपने -अपने वार्ड में वृक्षों को लगाने और उसे परिपक्व होने तक सुरक्षा देने की जिम्मेदारी ग्रहण करेगी इस टीम में मुख्य रूप से डॉ वीणा सिंह ,अनीता गुप्ता ,डॉ मीनाक्षी सिंह ,डॉ जय लक्ष्मी, अर्चना जैसवाल ,अनामिका सिंह डॉ अनुराधा सिंह , ममता गुप्ता संगीता सोनी तलविन्दर भंडारी, रोजी भंडारी ,बीना गुप्ता ,लक्ष्मी जैसवाल, सीता जैसवाल ,अर्चना मिश्रा निधि गुप्ता तथा अनेक सक्रिय बहने आज के रैली में भी हिस्सा लिया l

