राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ इकाई अध्यक्ष बने पुष्पेंद्र शुक्ला 

By:

On: Saturday, July 13, 2024 4:49 AM

---Advertisement---

रावटसगंज नगर स्थित सीएमओ कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ चुनाव

सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ इकाई सोनभद्र के चुनाव शुक्रवार की सुबह रावटसगंज नगर स्थित सीएमओ कार्यालय पर शुरू हुआ जिसमें जिले भर के कर्मचारियों ने चुनाव में उतरे प्रत्याशियों का मतदान किया वहीं दूसरी टाइम चुनाव अधिकारी के संरक्षण में मतदान हुआ जिसमें निकटतम प्रत्याशी को मात देकर पुष्पेंद्र शुक्ला निर्वाचित अध्यक्ष चुने गए कर्मचारियों में हर्ष का माहौल।

वही अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार की सुबह चुनाव सुबह 8 बजे दोपहर 2 बजे तक हुआ और उसके बाद वोटों की गिनती संपन्न हुई जिसमें जिला अध्यक्ष के पद पर पुष्पेंद्र शुक्ला 419 मत पाकर विजई घोषित हुए उनके निकटतम प्रतिद्वंदी डॉ अंजनी दुबे 83 मत पाए महामंत्री के पद पर नेहा केसरी 363 मत पाकर विजई हुई निकटतम प्रतिबंध सतीश सोनकर 130 एवं कोषाध्यक्ष के पद पर मनोज कुमार 378 मतों से विजई हुए निकटतम प्रति द्वनदी नीतीश साहू 113 मत पाए वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर युगबीर, उपाध्यक्ष शिवकुमार संगठन मंत्री कामेश्वर राय एवं मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। वही वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने सभी कर्मचारियों जीत की बधाई देते हुए चुनाव अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment