घोरावल। प्रयागराज जिला के हंडिया क्षेत्र में रविवार देर रात एक महिला की प्रयागराज जिला के हंडिया क्षेत्र में हाईवे पर दुर्घटना मे मौत हो गई, जबकि पति समेत 4 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार कार में सवार घोरावल नगर निवासी मीरा त्रिपाठी वर्ष पत्नी अमरेश त्रिपाठी की मौत हुई है। महिला अपने पति व पुत्र-पुत्रियों के साथ गुरु के आश्रम कानपुर गई थी, जहां से घर वापस लौटते समय हादसा हो गया। इस हादसे में कार मे सवार अन्य चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलो का मीरजापुर जिला अस्पताल मे उपचार चल रहा है।
घोरावल कस्बा निवासी अमरेश त्रिपाठी 42 वर्ष अपनी पत्नी मीरा त्रिपाठी 38 वर्ष, पुत्र हर्षित त्रिपाठी 18 वर्ष और अपनी बेटियों स्तुति त्रिपाठी 16 वर्ष व जांसी 14 वर्ष के साथ कानपुर क्षेत्र में अपने गुरु के आश्रम में गए थे। वहां से वापस लौटते समय प्रयागराज जिला के हंडिया मे रविवार की देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना हो गई। बताया गया कि कार सामान्य तौर पर सही तरीके से चल रही थी। उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने कार को ओवरटेक किया और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए कार में पीछे से धक्का मार दिया। कार क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक की चपेट में आने से कार मे सवार सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे मे अमरेश त्रिपाठी उनकी पत्नी मीरा पुत्र हर्षित और पुत्री घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे रिश्तेदारो ने सभी घायलो को प्रयागराज के एक बड़े अस्पताल मे ले गए। जहां डॉक्टर ने मीरा त्रिपाठी को मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने बताया कि मीरा का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सोमवार को शव मिला। उसके बाद स्वजन दाहसंस्कार के लिए शिवपुर चले गए। घटना से परिजनों मे कोहराम मच गया।

