ट्रक ने सड़क पार कर रहे युवक को रौंदा मौत

By:

On: Thursday, December 17, 2020 2:17 PM

---Advertisement---

ट्रक ने सड़क पार कर रहे युवक को रौंदा मौत

म्योरपुर(सत्य पाल सिंह)मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आश्रम मोड़ के पास खैराही गांव में सड़क पार करते समय बृहस्पतिवार की शाम एक युवक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई।हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि मृतक के शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य में भेज दिया गया है।म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आश्रम मोड़ के पास खैराही गांव में सड़क पार करते समय बृहस्पतिवार की शाम अनिल कुमार 38 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मानिकचंद निवासी खैराही की मौत हो गई।मृतक किसी काम से सड़क पार कर रहा था इस दौरान रेणुकूट की ओर से म्योरपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक युवक को बुरी तरह से रोक दिया।घटना के बाद मौके पर तमाशबीनों की भीड़ बड़ी संख्या में जमा हो गई।कुछ देर तो परिजन समझ ही नही सके कि किस बात के लिए भीड़ लगी है लेकिन नजदीक जाने पर पता चला कि अनिल को ही ट्रक ने रौंद दिया है।मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेज दिया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now