ऑटो पर बैठने को लेकर दो पक्षों में मारपीट,घायल

By:

On: Wednesday, December 16, 2020 4:12 PM

---Advertisement---

ऑटो पर बैठने को लेकर दो पक्षों में मारपीट,घायल

घोरावल(पी डी)सोनभद्र: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार गांव में ऑटो पर बैठने को लेकर कुछ लोगों ने विवाद कर लिया। इस मामले में दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाया जहां मेडिकल परीक्षण हुआ।एक पक्ष से शिवद्वार निवासी शिवदास ने बुधवार को घोरावल कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमवार की रात उसकी पुत्री मजदूरी का अनाज लेने के लिए ऑटो से जा रही थी। उसे ऑटो चालक व कुछ सवारियों ने नही बैठने दिया। इसी बात को लेकर जब वह अपनी पत्नी संतोषी के साथ शिकायत करने पहुंचा तो दोनों पक्षों मे विवाद व मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से शिवदास व उसकी पत्नी संतोषी घायल हो गई।वहीं दूसरे पक्ष से सुनीता ने तहरीर देकर बताया कि शिवदास व संतोषी ने उसके पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गई। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दे दी। पुलिस ने शिवदास की तहरीर पर छोटे कैलाश गीता तथा मतरानी के खिलाफ एनसीआर दर्ज किया। वहीं दूसरे पक्ष से सुनीता की तहरीर पर शिवदास के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now