क्षेत्रीय विधायक और उपजिलाधिकारी ने निर्धन गरीब असहाय लोगों में वितरित किया कम्बल
घोरावल(पी डी)सोनभद्र:घोरावल तहसील प्रांगण में बुधवार को तहसील क्षेत्र के निर्धन गरीब असहाय लोगों के बीच एक सौ पैंतिस कंबल का वितरण तहसील प्रशासन द्वारा किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अनिल कुमार मौर्य व साथ में उपजिलाधिकारी घोरावल जैनेंद्र सिंह ने गरीबों को कंबल वितरित किया। एसडीएम ने कहा कि इस समय पड़ रही कड़ाके की ठंड व गलन से राहत के लिए कंबल वितरण कार्य परोपकार एवं पुण्य का कार्य है। कंबल पाकर जीरा,सुगनी,कैलाश,चमेली, बब्बन,प्रेमनाथ,शंकर प्रसाद,कौशरी आदि वृद्ध गरीब तबके के लोगों में खुशी देखी गई। एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र के समस्त लेखपालों द्वारा उनके हल्के के गरीब तबके के लोगों को चिन्हित कराया गया और तहसील प्रांगण में कंबल वितरण किया गया। इसके पहले भी सप्ताह भर के भीतर कई गांव में जाकर एसडीएम द्वारा कंबल वितरण किया गया। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार आगामी 2022 तक प्रत्येक व्यक्ति को पक्का मकान, हर घर को शौचालय ,बिजली कनेक्शन, और शुद्ध पेय जल मुहैया कराने के लिए कटिबद्ध है ।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों और मजदूरों के लिए काम कर रही है ।उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि किसानों के लिए समय से खाद उन्नतशील बीज और सिंचाई की सुविधा मुहैया कराई जा रही है ।किसानों को उनके उपज का वास्तविक मूल्य दिलाया जा रहा है।
किसानों के विकास के लिए सरकार किसान कानून पास किया है जिसे विपक्ष के लोग सहन नहीं कर रहे हैं उन्हें किसानों की उन्नति और तरक्की पसंद नहीं है। लेकिन भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए तत्पर है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य ,कैलाश सिंह, आनंद प्रकाश पटेल ,स्टेनो अखिलेश मिश्रा समेत लेखपाल उपस्थित रहे।

