सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के चुनाव सत्र 2020-21 के लिए नामांकन प्रारम्भ
सोनभद्र:मुख्यनिर्वाचन अधिकारी एडवोकेट श्री विनोद कुमार चौबे ने बताया कि अध्यक्ष पद में लिए तीन पर्चे लिए गए जिसमे श्री महेंद्र प्रसाद शुक्ल एडवोकेट, श्री चंद्र प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट व श्री ओम प्रकाश राय एडवोकेट ने पर्चा खरीदा जिसमे श्री चन्द्र प्रकाश द्विवेदी ने अध्यक्ष पद का पर्चा जमा भी कर दिया कल भी पर्चा खरीद व जमा का समय शाम 4 बजे तक का सुनिश्चित है और महामंत्री पद के लिए क्रमशः श्री सत्यदेव पांडेय,जनाब मुहम्मद असलम,श्री अंशुमान सिंह व श्री चंद्रपाल शुक्ला ने पर्चे खरीदे हैं कोषाध्यक्ष पद पर मात्र सुरेश कुमार मिश्रा ने पर्चा ख़रीदा है बाकी वरिष्ठ उपाध्यक्ष,उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर एवं नीचे व संयुक्त मंत्री, पुस्तकालय मंत्री, प्रकाशन मंत्री,व प्रसासन मंत्री के भी सभी पर्चे बिक चुके है जो आज पर्चे नही खरीद व जमा कर सके उनके लिए कल 17 दिसम्बर शाम 4 बजे तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी तत्पचात 18 दिसम्बर को वैध पर्चो की जांच व आपत्ति पर सुनवाई की जाएगी..उक्त अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट धीरज पांडेय,शारदा प्रसाद मौर्य, पी के जायसवाल,शक्तिसेन, सुरेश सिंह,पीयूष मिश्रा,उपस्थित रहे पूरा न्यायलय परिषर उम्मीदवारों के पोस्टर बैनरों से पट गया है सोनभद्र बार के चुनाव के चर्चे व अपने अपने प्रत्यसियो के लिए प्रचार प्रसार चरम है।।

