डॉ उपेन्द्र देव पाण्डेय को वाग्योग राष्ट्र गौरव प्रतिभा सम्मान

By:

On: Monday, December 14, 2020 12:51 PM

---Advertisement---

 

(@ jaydeep Gupta)रॉबर्ट्सगंज। काशी में संस्कृत, योग-तंत्र, अध्यात्म, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में लगभग 40 वर्षों से काम कर रही संस्था वाग्योग चेतना पीठम् द्वारा डॉ उपेन्द्र देव पाण्डेय को शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु वाग्योग राष्ट्र गौरव सम्मान- 2019 से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा , साहित्य, संस्कृति, पत्रकारिता, समाजसेवा आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को प्रतिवर्ष प्रदान किये जाने वाले वाग्योग सम्मान की श्रृखला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य माननीय इंद्रेश कुमार जी, मालिनी अवस्थी, चित्रा त्रिपाठी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजाराम शुक्ल इत्यादि माननीय विभूतियों के साथ डॉ उपेन्द्र देव पाण्डेय को वर्ष 2019 का वाद योग राष्ट्र गौरव सम्मान वाराणसी में प्रदान किया गया डॉ. पाण्डेय को यह सम्मान शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। लगभग 40 महान विभूतियों को प्रदान किए जाने वाले इस सम्मान में जनपद सोनभद्र से एकमात्र डॉ उपेन्द्र देव पाण्डेय को यह सम्मान प्रदान किया गया है। डॉ उपेंद्र देव पाण्डेय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में संस्कृत विभाग में अध्यापन कार्य कर रहे हैं और साथ ही साथ डॉ.पाण्डेय हिंदू युवा वाहिनी, सोनभद्र के जिला प्रभारी भी हैं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now