जीवनदीप हॉस्पिटल रावर्ट्सगंज में निःशुल्क ओपीडी शिविर का आयोजन
सोनभद्र:आयुष चिकित्सक डॉ राम राज पटेल ने रावर्ट्सगंज में स्थित अपने हॉस्पिटल जीवनदीप में एलोपैथिक डॉक्टरों द्वारा किए जा रहे विरोध के दौरान पूरे दिन मरीजों का निःशुल्क इलाज किया। उनका कहना था कि एलोपैथिक चिकित्सक यह सोच रहे हैं कि उनके कार्य बहिष्कार से मरीजों का इलाज प्रभावित होगा लेकिन ऐसा नहीं है हम लोग भी चिकित्सक हैं हम लोग मरीजों का इलाज हमेशा करेंगे इसी क्रम में उनके द्वारा आज जीवनदीप हॉस्पिटल रावर्ट्सगंज में पूरे दिन निःशुल्क ओपीडी का आयोजन किया गया और आज जितने भी मरीज आए उनका निःशुल्क इलाज किया गया।। बता दें कि आयुष चिकित्सकों को सर्जरी की अनुमति मिलने के बाद एलोपैथिक डॉक्टरों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है जिसके क्रम में आज शुक्रवार को एलोपैथिक डॉक्टरों द्वारा ओपीडी बंद रखने का फैसला लिया गया था जिसके बाद आयुर्वेदिक डॉक्टरों की संस्था नीमा ने आज आयुष चिकित्सकों को निःशुल्क शिविर लगाकर मरीजों का इलाज करने को कहा गया आज एक तरफ जहां एलोपैथिक चिकित्सकों ने आयुर्वेदिक चिकित्सकों को सर्जरी का अधिकार दिए जाने को लेकर ओपीडी पूर्ण रूप से बंद कर विरोध दर्ज कराया तो दूसरी ओर आयुष चिकित्सकों ने निःशुल्क ओपीडी शिविर लगाकर उनके विरोध को गलत बताया।

