दो पक्षों में ईंट-पत्थर से मारपीट, घायल

By:

On: Friday, December 11, 2020 3:06 PM

---Advertisement---

दो पक्षों में ईंट-पत्थर से मारपीट, घायल

सोनभद्र: robertsganj कोतवाली क्षेत्र के गोरडीहा गांव में आज पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों ने ईंट-पत्थर से दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो हमलावर भागने लगे। पुलिस ने दो महिला समेत तीन को हिरासत में लिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार दोपहर करीब एक बजे पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इस दौरान मकान के छत पर चढ़ कर एक पक्ष के कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। पत्थर लगने से राजदेव और राजमणी घायल हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर फोर्स के साथ महिला एस आई शिवानी मिश्रा घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही विवाद करने वाले भागने लगे लेकिन पुलिस ने दो महिला समेत तीन को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। उधर जिला अस्पताल में घायलों का उपचार कराया गया। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि हिरासत में ली गई दो महिला और एक व्यक्ति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है। घायल राजदेव ने नौ लोगों के खिलाफ ईंट-पत्थर से हमला कर घायल करने की तहरीर दी है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now