थ्रेसर मशीन से किशोर की हाथ की उंगलियां कटी ,गंभीर

By:

On: Thursday, December 10, 2020 8:45 AM

---Advertisement---

थ्रेसर मशीन से किशोर की हाथ की उंगलियां कटी ,गंभीर

धान काटने के लिए मशीन में धान कि बालियां डाल रहा था किशोर

मामला कोतवाली क्षेत्र के कटौन्धी गांव का

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र| कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कटौन्धी गांव में आज सुबह सात बजे एक किशोर धान की बालियों को शान निकालने लिए थ्रेसर मशीन में डाल रहा था कि इतने में उसकी नजर बट गयी और उसका दाहिना हाथ धान के बालियों के साथ साथ मशीन के अंदर चली गयी जिससे उसके दाहिने हाथ की पांचों उंगलियां कट गई,किशोर के हाथ से खून का फ़ुहार निकलने लगी,यह सब देख परिजन सख्ते में आ गए, आनन फानन में किशोर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आये ,जहां छोटा ऑपरेशन कर चिकित्सक डॉ संजीव कुमार ने किशोर की जान बचाई|
प्राप्त जानकारी के अनुसार कटौन्धी गांव में संतोष कुमार 16 वर्ष पुत्र देव कुमार कटौन्धी पोस्ट झारोकला आज सुबह अपने खेत मे चल रहे थ्रेसर मशीन में धान काट रहा था कि धोखे से उसका दाहिना हाथ मशीन में चला गया और उसका हाथ कट गया|घटना से किशोर एक हाथ अपंग हो गया ,घटना से परिजन के दुख का पहाड़ टूट पड़ा वहीं आम जनमानस मर्माहत है|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now