श्रीमद भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म का वृतांत सुन महिला भक्त समूह ने गाया सोहर
* श्रीकृष्ण लीला, पूतना बध, गोकुल यात्रा, कालिया नाग का वृतांत सुन भक्त बृंद हुए निहाल
बीजपुर(बग्घा सिंह)म्योरपुर ब्लाक के नधीरा ग्रामपंचायत में ब्रह्म बाबा धाम में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया l इस अवसर पर कथा श्रवण हेतु उपस्थित महिलाओं द्वारा सोहर गीत गाया गया l ज्ञान यज्ञ के यजमान विजेंद्र बहादुर दुबे एवं कमला देवी द्वारा चॉकलेट एवं मिष्ठान का वितरण किया गया l श्रीकृष्ण जन्म पर कथा सुनकर सभी भक्त झूम उठे l कथा वाचक व्यास महाराज ब्रजराज देव पांडे द्वारा देवकी विवाह से प्रारंभ कर भगवान श्रीकृष्ण को गोकुल तक पहुंचाने की कथा सुनाने के बाद माता यशोदा के यहां श्रीकृष्ण जन्म
उत्सव का मनोरम वृतांत सुनाया गया l इस अवसर पर सोहर गीत से माहौल बाल भक्तिमय हो गया l कथावाचक द्वारा इसके बाद पूतना वध ,श्रीकृष्ण लीला, यमुना तट पर कालिया नाग का दृष्टांत प्रस्तुत किया गया l कथा का समापन भगवान श्रीकृष्ण की आरती एवं यज्ञ मंडप की प्रदक्षिणा के बाद महाप्रसाद के साथ संपन्न हुआ l इस अवसर पर रामधनी दुबे , धर्मजीत सेठ ,रघुनाथ देव पांडे, सूरज प्रसाद द्विवेदी ,नागेंद्र प्रसाद दुबे , विजय दुबे , शिवपूजन सेठ , गौरी शंकर दुबे , कृष्ण जी पांडे सहित काफी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे l

