किसान पद यात्रा निकाल सपाईयों ने किया जमकर नारेबाजी

By:

On: Monday, December 7, 2020 12:11 PM

---Advertisement---

किसान पद यात्रा निकाल सपाईयों ने किया जमकर नारेबाजी

पुलिस पहरा को धता बता पूर्व जि. पं. अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं संग निकाला पद यात्रा

दर्जनों सपाईयों को चोपन पुलिस ने थाना परिसर में बैठाया
चोपन (संवाददाताअशोक मद्धेशिया)कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे किसान संगठनों के भारत बंद को समाजवादी पार्टी ने भी अपना पूर्ण समर्थन दे दिया है। सोमवार को किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष अनिल यादव ने अपने तमाम सहयोगियों के साथ पुलिस द्वारा रोके जाने के बावजूद पुलिस की नाकाबंदी को तोड़ते हुए पहले से प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल चोपन रेलवे रामलीला मैदान पहुँच कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रामलीला मैदान से बैरियर तक पद यात्रा की उधर जैसे ही इस बात की जानकारी चोपन पुलिस को हुई तो कस्बा इंचार्ज अवधेश यादव ने नारेबाजी कर रहे सभी सपा कार्यकर्ताओं को थाना परिसर में ले आये| इस दौरान अनील यादव ने कहा कि किसानों के साथ समाजवादी पार्टी पूरी तरह से साथ है और उनके संघर्ष के प्रति पार्टी की पूरी प्रतिबद्धता है।
आगे कहा कि भारत बंद को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी अपना पूरा समर्थन देंगे और अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर किसानों के आंदोलन में साथी बनेंगे। आज देश के किसानों के साथ लूट हो रही है। उनका धान नहीं खरीदा गया। मक्का नहीं खरीदा गया। मंहगाई लगातार बढ़ रही है। दुगनी आय और लागत से ड्योढ़ा कीमत देने की बात कर किसान को धोखा दिया गया है। अब उसकी जमीन छीनने की तैयारी है भाजपा सरकार ने उन्हें बर्बाद कर दिया। आखिर किसान क्या करें? किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। किसानों, गरीबों और मजदूरों की मदद किए बगैर देश की अर्थव्यवस्था आगे नहीं बढ़ेगी बल्कि और नीचे चली जाएगी।

इस मौके पर राम सजीवन अहीर,मुस्तफा खान, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमरेश यादव, छात्रसंघ अध्यक्ष सतीश यादव ,सत्यदेव पांडेय, पप्पू यादव, लालू यादव, अरुण कुमार,नसरुद्दीन ,पप्पू कोल, खुर्शीद आलम, दुर्गेश यादव, शंकर केवट, सर्वजीत यादव ,प्रदीप यादव, मुकेश जायसवाल, राजेश विश्वकर्मा, सेवालाल केवट, बल्ली निषाद, रामसूरत यादव, पारस यादव, जितेंद्र यादव, रामबहाल यादव, राम नारायण सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now