बोरिंग पंप लगे कच्चे मकान में लगी आग,हजारो का नुकसान
घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कोहरथा गांव में किसान के बोरिंग पंप वाले छोटे से कच्चे मकान में आग लग गई। जिसमें रखा हुआ कृषि सम्बंधित उपकरण व कुछ सामान जल गया। कोहरथा गांव निवासी रामनरेश चौबे ने बताया कि शनिवार की देर रात वह खेत पर स्थित बोरिंग वाले मकान से अपने कुछ दूरी पर स्थित घर पर गए जहां वह सो गए। रविवार की भोर में खेत के नजदीक रह रहे कुछ पड़ोसियों द्वारा सूचना दी गई कि बोरिंग पंप वाले घर में से धुआं और आग दिखाई पड़ रहा है। सूचना मिलते ही वह अपने बोरिंग पंप वाले स्थान पर पहुंचे जहां पर पाइप टोचन मोटर स्टार्टर सब जल चुका था। साथ ही बुवाई के लिए रखा गया गेहूं भी जल गया। किसान के मुताबिक 50 हजार रुपये क्षति का आकलन किया गया है। आग कैसे लगी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी।

