गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को दुद्धी पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा न्यायालय
दुद्धी(रवि सिंह)पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आदेश के में अनुपालन में क्षेत्राधिकारी दुद्धी व प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के दिशा निर्देशन में थाना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 210/ 2020 धारा 3(1)गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त इकरार पुत्र मदीश अंसारी निवासी ग्राम दिघुल थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र उम्र 21 वर्ष गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

