प्रभारी निरीक्षक की गाड़ी के धक्के से वृद्ध घायल, इलाज की जगह अन्य लोगो द्वारा धमकी देने का आरोप

By:

On: Sunday, December 6, 2020 10:43 AM

---Advertisement---

प्रभारी निरीक्षक की गाड़ी के धक्के से वृद्ध घायल, इलाज की जगह अन्य लोगो द्वारा धमकी देने का आरोप।

घायल वृद्ध को प्रभारी निरीक्षक ने लावारिस कह करा दिया बभनी अस्पताल में भर्ती।

सोनभद्र:बभनी थाना क्षेत्र के रेनुकुट अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर संतोष गुप्ता के घर के पास आसनडीह में शनिवार की शाम तकरीबन 6 बजे एक वृद्ध को घायल अवस्था में प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में ले आकर भर्ती करा दिया वही जब वृद्ध के परिजनों ने पूछा की आपकी गाड़ी से धक्का लगा है उन्हें कहा भर्ती कराया गया है जिस पर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वृद्ध रोड के किनारे घायल अवस्था में लावारिस पड़ा था तब हम लोग अपनी गाड़ी में लेकर अस्पताल में भर्ती कराकर आए हैं लेकिन जब घायल साधुचरण पुत्र भिखारी राम उम्र 75 वर्ष ग्राम छिपिया थाना बभनी के आस-पास व परिजनों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बभनी एसओ साहब की गाड़ी थी जिसे हम परिजनों सहित दर्जनों लोगों ने देखा है जिसमे गाड़ी चालक अशोक कुमार गाड़ी को चला रहे थे जिसे हम परिजनों सहित आसपास के दर्जनों लोगों ने देखा जहां वृद्ध के नाती श्याम लाल व उसकी पत्नी भी मौजूद थी और इस घटना को करीब से देखा श्यामलाल पुत्र रामधनी उम्र 25 वर्ष व रीतादेवी पत्नी श्यामलाल ने बताया कि जब हम लोगों ने प्रभारी निरीक्षक बभनी से इलाज हेतु मदद को पूछा तो उन्होंने लावारिस बताते हुए कहा कि दिनभर कितने एक्सिडेंट होते रहते हैं तो हम लोगों का यही काम है कि हम केवल मरीज ढोते रहें ऐसा कहते हुए मरीज को अस्पताल छोंड़कर चले गए, जहा मौके पर अस्पताल में कोई डाक्टर व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं थे काफी समय बाद जब भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया जिसके बाद चिकित्सकों ने आकर सभी बन्द पड़े अस्पताल को उपचार हेतु खोला गया। थानाध्यक्ष के द्वारा मरीज का उपचार न कराए जाने के बजाय इंकार करने व थाने के अतिरिक्त अन्य व्यक्ति जिसका नाम नरेश के द्वारा गाली गलौज करने व इलाज नही कराने को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now