सड़क दुर्घटना में घायल सफाई कर्मी की मौत

By:

On: Sunday, December 6, 2020 1:46 AM

---Advertisement---

सड़क दुर्घटना में घायल सफाई कर्मी की मौत

सोनभद्र:विकास खण्ड घोरावल के अंतर्गत डोहरी गांव निवासी सफाईकर्मी बुल्ली प्रसाद उम्र लगभग 40 वर्ष की सडक दुर्घटना में गंभीर चोट लगने से शनिवार को मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज से मोटरसाइकिल सर्विस कराकर देर शाम लौटते समय सडक पर गिर पड़े जिसकी सूचना राहगीरों ने परिजनों को दी अस्पताल से परिजन बुल्ली प्रसाद की प्राथमिक उपचार के बाद तबीयत ठीक होने पर घर ले आऐ शनिवार को पुनः अचानक तबीयत बिगड़ने पर वाराणसी उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई और परिजन शव लेकर घर लौट आए शनिवार को देर रात दाह संस्कार कर दिया। सफाईकर्मी ग्राम पंचायत ओबराडीह के राजस्व गांव जिन्होरा मे नियुक्त था।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now