जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र किया वितरण

By:

On: Saturday, December 5, 2020 10:46 AM

---Advertisement---

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र किया वितरण

सोनभद्र:स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल चुर्क सोनभद्र में आयोजित नियुक्त पत्र वितरण समारोह में श्रीमान् जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनपद के जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर बेसिक शिक्षा में 36,590 नवनियुक्त अध्यापकों में से चयनित जनपद के सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। तदोपरान्त पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा अपने सम्बोधन में नवनियुक्त अध्यापकों को शुभकामनायें देते हुये उत्तम शिक्षा प्रदान करने की

अपील किया गया। साथ ही साथ नवनियुक्त अध्यापकों से यह भी अपील किया गया कि शिक्षा का स्तर बनाये रखते हुये राष्ट्र का निर्माण करने, बच्चों का अच्छा चरित्र निर्माण करने, बच्चों में देशभक्ति की भावना पैदा करने, पर्यावरण की सुरक्षा करने, जल की सुरक्षा करने, पशु/पक्षियों की सुरक्षा करने एवं स्वच्छता इत्यादि के बारें में जागरूक करेगें।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now