दुद्धी तहसील मुख्यालय पर पहुँचा 1800 कम्बल की पहली खेप

By:

On: Friday, December 4, 2020 2:31 PM

---Advertisement---

दुद्धी तहसील मुख्यालय पर पहुँचा 1800 कम्बल की पहली खेप

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र:हाड़ कपा दे रहे ठंड के बीच जीवन गुजार रहे क्षेत्र के आदिवासी व गरीब जनता को योगी सरकार ने ठंड की सौगात भेज दी है।सौगात के तौर पर ठंड से राहत दिलाये जाने के लिए सरकार ने तहसील मुख्यालय पर 1800 कम्बल की पहली खेप भेज दी है,अब यह कम्बल जनप्रतिनिधियों के हाथों तहसील प्रशासन विभिन्न गांवों में पात्र निर्धन लोगों में बटवायेगा|तहसीलदार सुरेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि कल बृहस्पतिवार को ही कम्बल की खेप तहसील प्रशासन को मुहैया करा दिया गया है जिसे सुरक्षित रखा गया है जल्द ही उच्च अधिकारियों के निर्देशन में क्षेत्रीय विधायक के हाथों प्रत्येक गांव में जरुरतमंदो में बंटवाया जाएगा|तहसील मुख्यालय में कम्बल की खेप पहुँचने की ख़बर सुनते ही जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान दिखने लगी है कि बहुत जल्द ही उन्हें ठंड की सौगात प्रशासन द्वारा दी जाएगी|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now