10 दुकानों से छापेमारी कर आठ दुकानों से 2.5 किलो प्लास्टिक के कैरी बैग बरामद

By:

On: Friday, December 4, 2020 2:22 PM

---Advertisement---

10 दुकानों से छापेमारी कर आठ दुकानों से 2.5 किलो प्लास्टिक के कैरी बैग बरामद

सोनभद्र : शासन की तरफ से प्लास्टिक के क्रय-विक्रय उपयोग व भंडारण को पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। इस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए शुक्रवार को राब‌र्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र की 10 दुकानों पर ईओ प्रदीप गिरी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान आठ दुकानों से 2.5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक के कैरी बैग बरामद किया गया। इसमें चार दुकानों का चालान काटा गया। बाकी चार दुकानदारों ने चालान जमा करने से मना कर दिया। ईओ ने बताया कि जिन चार दुकानदारों ने चालान देने से मना कर दिया है उनके खिलाफ शनिवार को कोतवाली में एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए तत्काल प्लास्टिक के कैरी बैग का क्रय-विक्रय बंद करने का निर्देश दिया। कहा कि नगर को पूरी तरफ से प्रतिबंधित पालिथीन से मुक्त होने तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसमें बालेश्वर यादव, उप निरीक्षक, कोतवाली राब‌र्ट्सगंज, स्वच्छ भारत मिशन के डीपीएम नीरज कुमार, संत कुमार सोनी, राजीव गुप्ता, रंजीत प्रताप सिंह आदि

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now