दो बाइक के आपस मे हुई टक्कर में पांच घायल ,दो रेफर
म्योरपुर(सत्य पाल सिंह) थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव के समीप मूर्धवा- बीजपुर मार्ग पर शुक्रवार को दो बाइक के आपस मे हुई टक्कर में कुसुम देवी पत्नी राजेश कुमार (22)निवासी म्योरपुर,इंद्रजीत पुत्र रामनरेश (32) निवासी लीलाडेवा,अरविंद विश्वकर्मा पुत्र सुदामा
(22),अर्जुन पुत्र सोमारू (15)व सदावृक्ष पुत्र सम्पत (26)निवासी दुमहानं (दुद्धी) घायल हो गए।घटना की सूचना पाते ही मौके पर पंहुची पुलिस ने सभी घायलों को
अपने वाहन से म्योरपुर सीएचसी में लाकर भर्ती कराया गया ।प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सदावृक्ष व अरविंद को डॉ राजन सिंह द्वारा जिला अस्पताल हेतु रिफर कर दिया गया।

