आदर्श नगर पंचायत अध्यक्षा ने किया सीसी रोड का शिलान्यास

By:

On: Friday, December 4, 2020 8:27 AM

---Advertisement---

आदर्श नगर पंचायत अध्यक्षा ने किया सीसी रोड का शिलान्यास
चोपन(संवाददाताअशोक मद्धेशिया)आदर्श नगर पंचायत चोपन क्षेत्र के वार्ड 2 में लगातार लोगों की मांग को देखते हुए हनुमान मंदिर से थाना गेट तक सीसी रोड का शिलान्यास शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष फरीदा बेगम ने विधिवत पूजापाठ कर किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नगर के हर वार्ड का विकास उनकी प्रथम प्राथमिकता है। नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में बिना भेदभाव के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी तथा अभी और भी बहुत से विकास कार्य कराने की योजना चल रही है जिसे जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा तथा विकास कार्यो में किसी प्रकार की शिथिलता नही बरती जाएगी आगे कहा कि हर विकास कार्य मानक के अनुसार ही करना होगा चेयरमैन प्रतिनिधि उष्मान अली ने कहा कि कोविड-19 के चलते नगर के विकास कार्य अवरुद्ध पड़े थे अब शासन से हरी झंडी मिली है नगर के हर छोटे बड़े समस्याओं पर नगर पंचायत अध्यक्ष का नजर है
अभी 2 दिन पहले नगर पंचायत के सामने खड़ंजा वाला रोड बन रहा था जिसमें पंचायत प्रतिनिधि उस्मान अहमद स्वयं ईट की जांच किए तो उन्होंने पाया मानक के अनुरूप ईट नहीं है और उन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्देश भी दिया था कि ईट को बदलकर लगाया जाए लेकिन ठेकेदार द्वारा उसी ईट का प्रयोग किया जा रहा है इस पर भी पंचायत प्रतिनिधि महोदय को ध्यान देना होगा कि उनके द्वारा दिए गए निर्देश का पालन हो

और उस रद्दी ईट को न लगाकर मानक के अनुरूप ईट लगाकर उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा जिसके लिए नगरवासियों का सहयोग अपेक्षित है।अधिशाषी अधिकारी महेंद्र सिंह ने कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप सभी कार्य कराए जा रहे हैं आज जिस सड़क का शिलान्यास हुआ है वह नगरवासियों के लिए समर्पित है आगे भी कई योजनाओं को मूर्तरूप देने का कार्य चल रहा है। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख राज नारायण सिंह,सभासद चंद्रावती देवी, कुशल सिंह, जीतू सिंह, अनीस अहमद, नीरज जायसवाल,सुनील वर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, मनीष सिंह,मंसूर आलम, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now