नवागत पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा जे0पी0 गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया

By:

On: Thursday, December 3, 2020 10:15 AM

---Advertisement---

नवागत पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा जे0पी0 गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया

सोनभद्र(वली अहमद  सिद्दीकी)आज दिनांक 03.12.2020 को नवागत पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा जे0पी0 गेस्ट हाउस चुर्क, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में गार्द की सलामी लेते हुये जनपद के समस्त राजपत्रित

अधीकारियों के साथ मुलाकात किया गया । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा जे0पी0 गेस्ट हाउस चुर्क से पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के समस्त पत्रकार बन्धुओं के साथ प्रेस वार्ता कर कानून-व्यवस्था, प्रथम सूचना रिपोर्ट समय से पंजीकृत हो, भष्ट्राचार पर अंकुश लगाने एवं यातायात की समस्या को दूर करने इत्यादि विषयों पर प्राथमिकता से विचार-विमर्श किया गया तथा जिला प्रशासन/जन प्रतिनिधियों के साथ निरन्तर गोष्ठी कर लोगों के समस्या को त्वरित रूप से निस्तारण कराया जायेगा। साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा नक्सल गतिविधियों पर पूर्व की भॉति समय-समय पर काम्बिंग/पेट्रोलिंग की कार्यवाही भी अमल में लायी जायेगी । इस अवसर पर जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण मौजूद रहें।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now