ट्रैक्टर से दबकर 2 वर्षीय बच्ची की मौत

By:

On: Wednesday, December 2, 2020 12:08 PM

---Advertisement---

ट्रैक्टर से दबकर 2 वर्षीय बच्ची की मौत

चोपन(अशोक मद्देशिया)सोनभद्र जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चतरवार के टोला मदाईन के प्राथमिक विद्यालय पर निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र में मिट्टी फिलिंग का काम कर रहे ट्रैक्टर के चपेट में आने से 2 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई
प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार की शाम लगभग 4:00 बजे प्राथमिक विद्यालय मदाईन पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण हो रहा था जिसमें मिट्टी फिलिंग का काम ट्रैक्टर द्वारा किया जा रहा था तभी अन्य बच्चों के साथ 2 वर्षीय परी पुत्री नन्दु भारती ट्रैक्टर बैक करते समय चपेट में आ गई जिससे मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई वही ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग को लेकर अड़ गए जैसे ही इस घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को हुई तो मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था वहीं घटना के बाद ट्रेक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now