एम एल सी चुनाव-:पोलिंग बूथ रवाना,34 मतदेय स्थलों पर मतदान आज, सुरक्षा व्यवस्था चौकस

By:

On: Tuesday, December 1, 2020 1:09 AM

---Advertisement---

एम एल सी चुनाव-:पोलिंग बूथ रवाना,34 मतदेय स्थलों पर मतदान आज, सुरक्षा व्यवस्था चौकस
सोनभद्र:जिले में वाराणसी खण्ड स्नातक व शिक्षक स्नातक के लिए मंगलवार को मतदान होगा। मतदान स्थल तक देर शाम तक पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं। 01 दिसम्बर की सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतगणना वाराणसी में 03 दिसम्बर को होगी।

वाराणसी खण्ड स्नातक चुनाव के लिए जिले में विभिन्न स्थानों पर 12 मतदान केन्द्र और 25 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। वाराणसी खण्ड शिक्षक चुनाव के लिए जिले भर में नौ मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इन केन्द्रों तक पोलिंग पार्टियों को रवाना किए जाने का काम सोमवार की सुबह आठ बजे से ही शुरू कर दिया गया था। लिहाजा, सोमवार की देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने निर्धारित मदतान केन्द्रों पर पहुंच गईं

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि स्नातक चुनाव के लिए जिले में कुल 16 हजार 432 मतदाता हैं, जिनमें 11 हजार 291 पुरूष और 5 हजार 141 महिला मतदाता हैं। जिले में 25 मतदान स्थलों के लिए 12 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। वाराणसी खण्ड शिक्षक चुनाव के लिए सोनभद्र जिले में कुल 01 हजार 193 मतदाता हैं, जिसमें 947 पुरूष व 246 महिला शिक्षक मतदाता हैं। जिनका चुनाव 09 मतदान स्थलों के लिए 09 मतदान केन्द्रों पर होगा। मतदान कार्य के लिए कुल 38 पीठासीन अधिकारियों और 114 मतदान अधिकारियों की व्यवस्था की गयी है।

मतदान की होगी वीडियोग्राफी:-जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम के अनुसार एमएलसी चुनाव के लिए मतदान के दिन वीडियोग्राफी/वेबकास्टिंग की व्यवस्था है। मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त, सकुशल सम्पन्न कराने के लिए चार जोन व बारह सेक्टरों में बांटा गया है। सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है, जिसका दूरभाष नम्बर-05444 -223676 व 05444-223677 है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now