कार्तिक पूर्णिमा पर सोन घाट देव दीपावली सोन दीपदान महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया
सभी घाटों पर 11000 दीपक जलाया गया ऐसा लग रहा किमानों स्वर्ग से देवता सोन घाट ही अवतरित हुए हैं
चोपन(संवाददाताअशोक मद्धेशिया)आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सोमेश्वर महादेव घाट, नागेश्वर घाट, निषाद राज घाट, बजरंग घाट, आज देव दीपावली सोन नदी में 3 नदियों का मिलाप है जिसमें इन नदियों को संगम कहा जाता है इन सभीज्ञसंगम घाटों पर 11,000 दीपों से सजाया गया हर साल की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से चोपन नगर पंचायत एवं सोन सेवा समिति के कार्यकर्ता द्वारा देव दीपावली संपन्न किया गया
संध्या 5:00 बजने के बाद सोनू घाट पर श्रद्धालुओं को दर्शनार्थियों का आना शुरू हो गया 6 बजते ही वैष्णो मंदिर के पुजारी जी द्वारा सोन घाट का पूजन किया गया तत्पश्चात सोन आरती शुरू हुआ बारी-बारी सभी दर्शनार्थी श्रद्धालुओं ने आरती किया जिसमें नगर पंचायत के भाजपा भाजपा वरिष्ठ नेता संजीव त्रिपाठी, भाजपा जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप
अग्रवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संदीप पांडे, मनीष सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष नामित सभासद धर्मेश जैन, सेक्टर प्रभारी तीरथ राज शुक्ला,EO साहब, नामित सभासद महेंद्र केसरी जी आदि सोन सेवा समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने सभी घाटों पर दीप जलाकर देव दीपावली संपन्न कराया

