कपड़े की दुकान से चोरों ने लगाई सेंध,लाखो का सामान गायब

By:

On: Monday, November 30, 2020 11:24 PM

---Advertisement---

कपड़े की दुकान से चोरों ने लगाई सेंध,लाखो का सामान गायब

घोरावल(पी डी)सोनभद्र: घुवास कालोनी गांव में स्थित एक कपड़े की दुकान से चोरों ने रविवार की रात हजारों रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घोरावल निवासी लक्ष्मण प्रसाद पुत्र दीनदयाल ने बताया कि घुवास कालोनी में कपड़े की दुकान चलाकर वह अपना जीविकोपार्जन करते हैं। रविवार की रात समय से दुकान बंद कर अपने घर चले आए। वे सोमवार की सुबह दुकान पहुंचे। उसका दरवाजा खोला तो सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने दुकान का गल्ला तोड़कर उसमें रखा लगभग 25 हजार रुपये चोरी कर ले गए। साथ ही कुछ कपड़े भी गायब मिले है। मौके पर चम्मच, पेचकस तथा प्लास मिला है। उन्होंने चोरी की घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now