पति ने पत्नी व सास पर धारदार हथियार से किया हमला,जख्मी

By:

On: Monday, November 30, 2020 4:23 PM

---Advertisement---

पति ने पत्नी व सास पर धारदार हथियार से किया हमला,जख्मी

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:कोरठ गांव में सोमवार को एक युवक ने पत्नी व सास पर धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में सोमवार की शाम घायल स्थिति में बतिया देवी (45) तथा उसकी पुत्री ममता (22) को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ममता ने बताया कि तीन-चार दिन पहले पति धर्मेंद्र से आपसी कहासुनी हो गई थी। इससे वह अपने मायके नेवारी गांव चली गई थी। पति पत्नी की कहासुनी की बात सुनकर मायके में ममता की मां बतिया देवी ने समझाने के लिए बेटी को लेकर कोरठ गांव पहुंची। जहां खेत में काम कर रहे धर्मेंद्र ने धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया। बतिया के सिर, गले तथा हाथ में गंभीर चोट आई हें। ममता भी घायल हो गई। घटना की सूचना कोतवाली पर किसी ने दी। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे। घायल मां-बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बतिया देवी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now