ब्रेकिंग:कोरोना से एक और मौत,मृतकों की संख्या 67,41नए मामले
सोनभद्र: जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। इस बीच कोरोना संक्रमित मिले एक और मरीज की मौत हो गई है। मरीज की मौत दूसरे
जिले में इलाज के दौरान हुई। उधर, पिछले चौबीस घंटे के दौरान जिले में 41और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही कुल पॉजिटिव मिले लोगों की
संख्या 4522 हो गई है। पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 23 मरीज इलाज के बाद शुक्रवार को स्वस्थ घोषित किए गए।
संक्रमित मरीजों में से 67 की मौत हो चुकी है। इसमें 23 की मौत सोनभद्र और 44 की दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है

